शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में रही तेजी, ब्रिटेन में राजनीतिक स्थिति में सुधार

यूएस-चीन व्यापार संबंधों में सुधार की संभावना से बुधवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

वहीं ब्रिटेन में ब्रेक्जिट पर राजनीतिक स्थिति में सुधार हुआ है, जिससे कल यूरोपीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि चीन के साथ व्यापार वार्ता जारी है और वे आयात शुल्क रोक सकते हैं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 157.03 अंक या 0.64% की मजबूती के साथ 24,527.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 66.48 अंक या 0.95% की बढ़ोतरी के साथ 7,098.31 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.29 अंक या 0.54% की वृद्धि के साथ 2,651.07 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 60.15 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!