शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में लगातार दूसरे दिन मजबूती

गुरुवार को एशियाई बाजारों में लगातार दूसरे दिन अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

आज सभी एशियाई प्रमुख सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं। उधर ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे अविश्वास मत से बच गयीं, जिससे पाउंड में तेजी आयी और निवेशकों को राहत मिली है। यूएस-चीन व्यापार संबंधों में सुधार की संभावना से भी एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है।
भारतीय समय के पौने 9 बजे के आस-पास जापान का निक्केई (Nikkei) 214.87 अंक या 0.99% की बढ़ोतरी के साथ 21,817.62 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 351.40 अंक या 1.34% की वृद्धि के साथ 26,538.119 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.38% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.31% की बढ़त दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.80% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.43% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!