शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में मजबूती के बीच शेयर बाजार में तेजी

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी मजबूती से गुरुवार को बाजार को सहारा मिल रहा है।

इसके अलावा ताजा आँकड़ों के अनुसार अक्टूबर में आईआईपी वृद्धि 8.1% रही, जो सितंबर में 4.5% रही थी। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 72.01 के बंद भाव की तुलना में 71.71 पर खुला। वहीं यूएस-चीन व्यापार संबंधों में सुधार की संभावना से एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि कल अमेरिकी और यूरोपीय बाजार भी बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,779.07 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,024.88 पर खुल कर 36,047.99 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सुबह पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 200.25 अंक या 0.56% की बढ़त के साथ 35,979.32 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,737.60 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,810.75 पर खुल कर 58.15 अंक या 0.54% की मजबूती के साथ 10,795.75 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.98% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.87% की वृद्धि दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.95% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.22% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 32 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 21 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!