शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आया हल्का बदलाव, निवेशक बरत रहे हैं सावधानी

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में हल्का बदलाव देखने को मिला।

दरअसल निवेशक विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के कारण सतर्कता बरत रहे हैं। कल अमेरिकी बाजार में रक्षात्मक शेयरों में खरीदारी देखी गयी, जबकि वित्तीय और कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी जैसे शेयरों में बिकवाली हुई। वहीं कल यूरोपीय बाजारों में बिकवाली देखी गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 70.11 अंक या 0.29% की मजबूती के साथ 24,597.38 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 27.97 अंक या 0.39% की कमजोरी के साथ 7,070.33 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.53 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 2,650.54 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.12% की बढ़ोतरी के साथ 61.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!