शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट, 496 लुढ़का डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली।

दरअसल चीन और यूरोप के कमजोर आर्थिक आँकड़ों से वैश्विक आर्थिक मंदी का डर बढ़ गया है, जिससे अमेरिकी बाजार के अलावा कल यूरोपीय बाजारों में भी जबरदस्त बिकवाली हुई। एसऐंडपी के तकनीक इंडेक्स में 2.5% और ऊर्जा इंडेक्स में 2.4% की गिरावट आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 496.87 अंक या 2.02% की कमजोरी के साथ 24,100.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 159.66 अंक या 2.26% की गिरावट के साथ 6,910.66 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 50.59 अंक या 1.91% की गिरावट के साथ 2,599.95 पर बंद हुआ।
वहीं पूरे सप्ताह में देखें तो एसऐँडपी में 1.25%, डॉव जोंस में 1.2% और नैस्डैक में 0.84% की गिरावट दर्ज की गयी।
कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.94% की गिरावट के साथ 60.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!