शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सकारात्मक शुरुआत, निक्केई 162 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

मगर चीन और यूरोप के कमजोर आर्थिक आँकड़ों को वैश्विक आर्थिक वृद्धि में सुस्ती का संकेत माना जा रहा है, जिससे निवेशक सतर्क हैं। आज चीन को छोड़ कर बाकी देशों के सूचकांक हरे निशान में हैं।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.26 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 162.02 अंक या 0.76% की मजबूती के साथ 21,536.85 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 25.23 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 26,120.02 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की गिरावट, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.34% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.22% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.23% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!