शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 267 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन मजबूत शुरुआत के बाद बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त बनाये हुए हैं।

सेंसेक्स 36,200 और निफ्टी 10,850 के ऊपर जमा हुआ है। साथ डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती बरकरार है। 11 पैसे की मजबूती के साथ 71.79 पर खुल कर इस समय डॉलर के मुकाबले रुपया 71.68 पर है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,962.93 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,129.13 पर खुल कर 36,268.18 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। दोपहर सवा 12 बजे के करीब सेंसेक्स 267.85 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 36,230.78 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,805.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,853.20 पर खुल कर 61.80 अंक या 0.57% की मजबूती के साथ 10,867.25 पर है।
हालाँकि इस समय छोटे-मॅंझोले बाजारों में हल्की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.20% की वृद्धि दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.17% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.14% की बढ़त है। निफ्टी के प्रमुख 50 में से 31 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 22 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!