शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लौटी हरियाली, मगर निवेशकों में चिंता बरकरार

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के बावजूद अमेरिकी बाजार में खरीदारी देखने को मिली।

मगर फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले अमेरिका में सरकारी बंद की संभावना ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
यूएस सीनेट मिच मैककॉनेल ने कहा है कि डेमोक्रेट्स ने उनके व्यय बिल प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। ऐसे में बिना व्यय बिल के पास हुए कई सरकारी एजेंसियों के बंद होने का खतरा है। उधर कल यूरोपीय बाजारों में बिकवाली देखी गयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 82.66 अंक या 0.35% की बढ़ोतरी के साथ 23,675.64 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 30.17 अंक या 0.45% की मजबूती के साथ 6,783.91 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,546.16 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 5.95% की जबरदस्त गिरावट के साथ 56.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!