शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान मिली-जुली स्थिति है।

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं, जबकि कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 5.95% की जबरदस्त गिरावट के साथ 56.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी, मगर वहाँ व्यय बिल के पास न होने के कारण कई सरकारी एजेंसियों के बंद होने का खतरा है।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के आस-पास जापान का निक्केई (Nikkei) 90.35 अंक या 0.43% की गिरावट के साथ 21,025.10 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 41.42 अंक या 0.16% की बढ़त के साथ 25,855.67 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.43% की गिरावट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.39% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.61% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.48% की तेजी है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!