शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी पहुँचा 10,950 के ऊपर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम कल 5.95% की जबरदस्त गिरावट के साथ 56.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। वहीं आज रुपया डॉलर के मुकाबले 34 पैसे की मजबूती के साथ 70.10 पर खुला है। आज वाहन, बैंक, ऊर्जा और धातु शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,347.08 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,441.46 पर खुल कर 36,493.46 के निचले स्तर तक फिसला। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 124.67 अंक या 0.34% की बढ़ोतरी के साथ 36,471.75 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,908.70 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,930.55 पर खुल कर 39.15 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 10,947.85 पर है। अभी तक के कारोबार में निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,955.60 रहा है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.59% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.48% की मजबूती दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.67% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.60% की तेजी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 39 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 23 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख