शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व के ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी करने से टूटा अमेरिकी बाजार

बुधवार को अमेरिकी फेडरल बैंक ने अपनी दो दिवसीय बैठक के बाद ब्‍याज दरें बढ़ाने की घोषणा की है।

इसका अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा, जिससे तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हालाँकि अब फेड ने 2019 में दो ही बार दरें बढ़ाने के संकेत दिये हैं। फेडरल रिजर्व ने कर्ज की ब्‍याज दरों में 0.25% का इजाफा किया। अमेरिका में ब्‍याज की दरें 2.25% से बढ़ कर 2.50% हो गयी हैं। उधर अमेरिकी बाजार के विपरीत कल यूरोपीय बाजारों में खरीदारी देखने को मिली।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 351.98 अंक या 1.49% की जोरदार गिरावट के साथ 23,323.66 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 147.08 अंक या 2.17% की कमजोरी के साथ 6,636.83 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 39.2 अंक या 1.54% की गिरावट के साथ 2,506.96 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.71% की बढ़ोतरी के साथ 57.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!