शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक वैश्विक रुझानों से बाजार में गिरावट, रुपया भी हुआ कमजोर

नकारात्मक वैश्विक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये आयी कमजोरी के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।

बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों में 0.25% की वृद्धि की। इसका अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,484.33 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,321.18 पर खुल कर 36,213.73 के निचले स्तर तक फिसला। सुबह पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 182.13 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 36,302.20 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,967.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,885.20 पर खुल कर 52.65 अंक या 0.48% की कमजोरी के साथ 10,914.65 पर है।
हालाँकि प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.32% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.40% की मजबूती दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.07% की बढ़त है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 16 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 08 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!