शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन लुढ़का अमेरिकी बाजार, 464 अंक फिसला डॉव जोंस

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तीखी बिकवाली देखी गयी, जिससे डॉव जोंस 464 अंक टूटा।

फेडरल रिजर्व की भविष्य में दरों में वृद्धि जारी रखने की योजना और आंशिक सरकारी बंद के खतरे का निवेशकों पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
इससे पहले बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी दो दिवसीय बैठक के बाद ब्‍याज दरें बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसके बाद अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आयी थी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 464.06 अंक या 1.99% की जोरदार गिरावट के साथ 22,859.60 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 108.42 अंक या 1.63% की कमजोरी के साथ 6,528.41 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 39.54 अंक या 1.58% की गिरावट के साथ 2,467.42 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 5.32% की तीखी गिरावट के साथ 54.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!