शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तीखी बिकवाली, निक्केई में 363 अंकों की गिरावट

अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है।

वैश्विक बाजारों में आ रही कमजोरी के कारण निवेशक सुरक्षित चीजों में निवेश कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व की भविष्य में दरों में वृद्धि जारी रखने की योजना और अमेरिका में सरकारी बंद के खतरे से बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है।
भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 363.28 अंक या 1.78% की गिरावट के साथ 20,029.30 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 104.05 अंक या 0.41% की कमजोरी के साथ 25,519.47 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.95% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.54% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.23% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.59% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!