शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फिर लुढ़का अमेरिकी बाजार, 3% टूटा नैस्डैक कंपोजिट

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे सत्र में तीखी गिरावट दर्ज की गयी।

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों भारी कमजोरी देखने को मिली। गौरतलब है कि कल समाप्त हुआ कारोबारी सप्ताह अमेरिकी बाजार के लिए पिछले सात सालों से ज्यादा समय में सबसे खराब रहा।
जानकारों के मुताबिक ऐसा दिख रहा है कि लगभग 10 साल बाद वॉल स्ट्रीट में तेजी खत्म हो रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दिसंबर 1931 के बाद शेयर बाजार के लिए सबसे खराब रहने वाला है।
चीन के साथ व्यापार तनाव, चीन और यूरोप की अर्थव्यवस्था में मंदी और बढ़ती ब्याज दरों से निवेशक काफी निराश हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 414.23 अंक या 1.81% की जोरदार गिरावट के साथ 22,445.37 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 195.41 अंक या 2.99% की कमजोरी के साथ 6,332.99 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 50.8 अंक या 2.06% की गिरावट के साथ 2,416.62 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.98% की गिरावट के साथ 53.82 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!