शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मजबूत शुरुआत के बावजूद नकारात्मक वैश्विक रुझानों के कारण बाजार में गिरावट दिख रही है।

अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के संकेतों का निवेशकों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आज शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार भी कमजोर स्थिति में दिखे।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,742.07 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,859.66 पर खुल कर 35,675.02 के निचले स्तर तक फिसला। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 53.44 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 35,688.63 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,754.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,780.90 पर खुल कर 20.60 अंक या 0.19% की कमजोरी के साथ 10,733.40 पर चल रहा है।
हालाँकि प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मॅंझोले बाजार बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप इस समय सपाट हैं। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.09% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.15% की बढ़त दिख रही है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 22 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 16 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख