शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, 1% से फिसला सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स

मंगलवार को क्रिसमस के कारण बंद रहने के बाद आज एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

हॉन्ग कॉन्ग का बाजार बंद है, जबकि जापान के बाजार में खरीदारी के बावजूद अधिकतर सूचकांक लाल निाशान में है। वैश्विक स्तर पर कई कारणों से चल रही उथल-पुथल का निवेशकों पर असर बरकरार दिख रहा है।
आज हॉन्ग कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) बंद है। वहीं भारतीय समय के अनुसार साढ़े 8 बजे के करीब जापान का निक्केई (Nikkei) 86.13 अंक या 0.45% की वृद्धि के साथ 25,651.38 पर चल रहा है। उधर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.38% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.18% की गिरावट दिख रही है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.47% की कमजोरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.28% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!