शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन अमेरिकी बाजार में मजबूती, फिर 23,000 के ऊपर डॉव जोंस

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज की गयी।

सत्र के अधिकांश हिस्से में कमजोर स्थिति में रहने के बाद बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। जानकारों का मानना है कि बुधवार को रिकॉर्ड उछाल के बाद कल भी तेजी की ही उम्मीद थी, जो आखिर में बाजार में देखी गयी।
बुधवार को व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा था कि फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जॉब 100% सुरक्षित है। उन्होंने ट्रेजरी सचिव स्टीवन मेनुचिन के संबंध में कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प उनसे काफी खुश हैं।
हाल के दिनों में राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा फेड और पॉवेल की आलोचना से वॉल स्ट्रीट को झटका लगा है। मगर बुधवार को केविन हैसेट के बयान से निवेशकों के लिए स्थिति थोड़ी साफ हो गयी, जिसका अमेरिकी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 260.37 अंक या 1.14% की बढ़ोतरी के साथ 23,138.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 25.13 अंक या 0.38% की मजबूती के साथ 6,579.49 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 21.13 अंक या 0.86% की तेजी के साथ 2,488.83 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.43% की भारी गिरावट के साथ 52.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!