शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों से एशियाई बाजारों में मजबूती

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हुई बढ़ोतरी से कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।

बुधवार को रिकॉर्ड उछाल के बाद कल भी अमेरिकी बाजार में तेजी की उम्मीद जतायी जा रही थी, जो आखिर में बाजार में देखी गयी।
वहीं निवेशकों की घबराहट से येन जैसी सुरक्षित मुद्राओं को सहारा मिला है। जानकारों के अनुसार आगे निवेशकों का ध्यान अब दो चीजों पर है, जिनमें फेडरल रिजर्व का रुख और नये साल की शुरुआत में इक्विटी बाजार की चाल शामिल है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.41 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 94.21 अंक या 0.47% की कमजोरी के साथ 19,982.71 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 32.29 अंक या 0.13% की बढ़त के साथ 25,511.18 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.59% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.75% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.65% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!