शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में मजबूती और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बाजार में तेजी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला।

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी 30 पैसे की मजबूती से बाजार को सहारा मिलता दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को राहत मिली है। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.43% की भारी गिरावट के साथ 52.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 35,807.28 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 35,911.99 पर खुल कर शुरुआती 15 मिनट में 36,065.78 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 246.43 अंक या 0.69% की बढ़ोतरी के साथ 36,053.71 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,779.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,820.95 पर खुल कर 65.95 अंक या 0.61% की वृद्धि के साथ 10,845.75 पर है। अभी तक के कारोबार में निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,852.05 रहा।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.41% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.52% की मजबूती दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.54% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.83% की तेजी है। इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 42 और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 29 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!