शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में कमजोरी, 10,900 के नीचे फिसला निफ्टी

रुपये में गिरावट और एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों से बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

निफ्टी फिर से 10,900 के नीचे फिसल गया है, जबकि सेंसेक्स भी करीब 100 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 69.52 पर खुला।
बैंक शेयरों के अलावा वाहन, धातु और फार्मा शेयर दबाव में हैं। हालाँकि छोटे-मँझोले सूचकांक थोड़ी बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,254.57 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,198.13 पर खुल कर पहले 15 मिनट में ही 36,035.78 के निचले स्तर तक फिसला। 9.25 बजे सेंसेक्स 99.96 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 36,154.61 पर है।
वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,910.10 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,868.85 पर खुल कर 34.80 अंक या 0.32% की कमजोरी के साथ 10,875.30 पर है। अभी तक के कारोबार में निफ्टी का निचला स्तर 10,839.30 रहा।
हालाँकि आज छोटे-मॅंझोले बाजार बेहतर स्थिति में हैं। बीएसई मिडकैप सपाट और बीएसई स्मॉलकैप में 0.03% की बेहद मामूली वृद्धि दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.10% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.21% की मजबूती है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 13 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 05 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख