शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में हल्की मजबूती, वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर चिंता बरकरार

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

जानकारों के मुताबिक निवेशकों में वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर चिंता बरकरार है। साथ ही ऐप्पल द्वारा अपनी तिमाही आमदनी के अनुमान में कटौती करने से इसके शेयर में गिरावट आयी, जिससे बाजार में बढ़त सीमित रही।
वहीं कच्चे तेल की कीमतों में आयी उछाल से ऊर्जा शेयरों में मजबूती आयी, जिससे एसऐंडपी 500 को सहारा मिला और ऊर्जा इंडेक्स 2.4% ऊपर चढ़ा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 18.78 अंक या 0.08% की बढ़ोतरी के साथ 23,346.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 30.66 अंक या 0.46% की मजबूती के साथ 6,665.94 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.18 अंक या 0.13% की तेजी के साथ 2,510.03 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.02% की बढ़ोतरी के साथ 54.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!