शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तीखी गिरावट, ऐप्पल की चेतावनी का असर

प्रमुख तकनीकी कंपनी ऐप्पल द्वारा आमदनी में गिरावट की संभावना जताये जाने से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आयी।

इसके अलावा दिसंबर के कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों ने भी बाजार पर काफी नकारात्मक असर डाला। आँकड़ों के अनुसार अमेरिका में अक्टूबर 2008 के बाद दिसंबर 2018 फैक्ट्री गतिविधियों के लिए सबसे खराब रहा। ऐप्पल द्वारा आमदनी के अनुमान में कटौती करने और कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों को वैश्विक आर्थिक मंदी संकेतों से जोड़ कर देखा रहा है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 660.02 अंक या 2.83% की गिरावट के साथ 22,686.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 202.43 अंक या 3.04% की फिसल कर 6,463.50 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 62.14 अंक या 2.48% की कमजोरी के साथ 2,447.89 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.86% की वृद्धि के साथ 55.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!