शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, हैंग-सेंग 221 अंक ऊपर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

हालाँकि प्रमुख तकनीकी कंपनी ऐप्पल द्वारा आमदनी में गिरावट की संभावना जताये जाने से निवेशक सतर्क हैं। ऐप्पल द्वारा आमदनी के अनुमान में कटौती करने और अमेरिका के कमजोर फैक्ट्री आँकड़ों को वैश्विक आर्थिक मंदी संकेतों से जोड़ कर देखा रहा है। बता दें कि अक्टूबर 2008 के बाद अमेरिका में दिसंबर 2018 फैक्ट्री गतिविधियों के लिए सबसे खराब रहा।
भारतीय समय के अनुसार पौने 9 बजे के आस-पास जापान का निक्केई (Nikkei) 607.37 अंक या 3.03% की गिरावट के साथ 19,407.40 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 221.73 अंक या 0.88% की बढ़त के साथ 25,286.09 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 69% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.79% की बढ़त दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.16% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.32% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!