शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जबरदस्त उछाल, 746 अंक चढ़ा डॉव जोंस

उम्मीद से बेहतर रोजगार आँकड़ों और फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पोवेल के बयान से कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक दिसंबर में अमेरिका में 3,12,000 लोगों को रोजगार, जबकि जानकारों ने 1,76,000 नयी नौकरियों का अनुमान लगाया था।
वहीं फेड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाने में संयम रखेगा। पोवेल के बयान से निकट भविष्य में सख्त मौद्रिक नीति की आशंका भी कम हो गयी है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 746.94 अंक या 3.29% की बढ़ोतरी के साथ 23,433.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 275.53 अंक या 4.26% की मजबूती के साथ 6,738.86 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 84.05 अंक या 3.43% की तेजी के साथ 2,531.94 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.95% की बढ़ोतरी के साथ 57.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!