शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में सप्ताह की जोरदार शुरुआत, 550 अंक उछला निक्केई

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।

बता दें कि पिछले सप्ताह अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा घोषित किये गये आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर में अमेरिका में 3,12,000 लोगों को रोजगार मिला, जबकि जानकारों ने 1,76,000 नयी नौकरियों का अनुमान लगाया था।
वहीं फेड अध्यक्ष ने कहा था कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाने में संयम रखेगा। पोवेल के बयान से निकट भविष्य में सख्त मौद्रिक नीति की आशंका भी कम हो गयी है। इन दोनों खबरों से बाजार की कुछ सबसे बुरी आशंकाएँ दूर हो गयी हैं।
भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 551.41 अंक या 2.82% की मजबूती के साथ 20,113.37 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 307.54 अंक या 1.20% की बढ़त के साथ 25,933.57 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.69% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.40% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.35% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 2.11% की वृद्धि है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!