शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे सत्र में एशियाई बाजारों में तेजी, निक्केई 160 अंक चढ़ा

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के फिर से शुरू होने से एशियाई बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी दिख रही है।

अमेरिकी बाजार में कल हुई बढ़त से भी एशियाई बाजारों को सहारा मिल रहा है। कल अमेजन और नेटफ्लिक्स के शेयरों में मजबूती से अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 160.82 अंक या 0.80% की मजबूती के साथ 20,199.79 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 109.68 अंक या 0.42% की बढ़त के साथ 25,945.38 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.22% की गिरावट और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.29% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सपाट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.08% की हल्की गिरावट है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!