शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे सत्र में चढ़ा बाजार, बैंक शेयरों से मिला सहारा

मंगलवार को बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

आज बाजार को आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और ऐक्सिस बैंक जैसे बैंक शेयरों से काफी सहारा मिला। वहीं सन फार्मा में मजबूती से दवा शेयरों में रही तेजी का भी बाजार पर अच्छा असर दिखा। हालाँकि वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच अधिकतर समय आज सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा। आखरी घंटे में हुई खरीदारी से दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 35,850.16 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,964.62 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,037.35 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 35,753.95 तक फिसला। आखिर में यह 130.77 अंक या 0.36% की वृद्धि के साथ 35,980.93 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,771.80 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,786.25 पर खुल कर 30.35 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 10,802.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,818.45 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती और 26 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 18 शेयरों में मजबूती और 13 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 3.98%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.46%, एसबीआई में 3.18%, यस बैंक में 2.86%, टाटा मोटर्स में 2.34% और ऐक्सिस बैंक में 2.11% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से कोटक महिंद्रा बैंक में 1.41%, एनटीपीसी में 0.98%, एचडीएफसी में 0.81%, एचडीएफसी बैंक में 0.81%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.79% और बजाज फाइनेंस में 0.69% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,270 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,304 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 178 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मँझोले बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.16% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.13% की कमजोरी और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.25% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!