शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे सत्र में एशियाई बाजारों में तेजी, 251 अंक उछला निक्केई

एशियाई बाजारों में आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिल रही है।

जानकारों की मानें तो निवेशक अमेरिका-चीन के बीच हो रही वार्ता से कोई व्यापार करार होने की संभावना पर दाँव लगा रहे हैं। दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ एक ऐसे टकराव से बचने के लिए करार कर सकती हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से झटका लग सकता है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 251.70 अंक या 1.25% की मजबूती के साथ 20,455.74 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 660.50 अंक या 2.55% की बढ़त के साथ 26,535.94 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.78% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.96% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.89% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.68% की तेजी है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!