शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के साथ व्यापार वार्ता के बीच लगातार चौथे सत्र में चढ़ा अमेरिकी बाजार

बुधवार को अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

यूएस-चीन के बीच हो रही व्यापार वार्ता के आगे बढ़ने से कल चिप निर्माता कंपनियों और दिग्गज तकनीकी कंपनी ऐप्पल के शेयर में मजबूती आयी, जिससे बाजार को सहारा मिला। इस बीच क्रिसमस के आस-पास अपने 20 महीनों के निचले स्तर पर पहुँचने के बाद एसऐंडपी 500 ने उस स्तर से करीब 10% की बढ़त बना ली है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 91.67 अंक या 0.39% की बढ़ोतरी के साथ 23,879.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 60.07 अंक या 0.87% की मजबूती के साथ 6,957.08 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.55 अंक या 0.41% की तेजी के साथ 2,584.96 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 4.43% की बढ़ोतरी के साथ 61.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!