शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार वार्ता समाप्त होने पर निवेशक सतर्क, एशियाई बाजारों में गिरावट

अमेरिका-चीन के बीच तीन दिवसीय व्यापार वार्ता पूरी हो गयी है, जिसके बाद निवेशक सतर्क दिख रहे हैं।

इस कारण गुरुवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशक अमेरिका-चीन के बीच व्यापार को लेकर नयी खबरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। दोनों देशों के हुई बातचीत से पिछले कई दिनों में बाजारों में तेजी रही है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 285.13 अंक या 1.40% की गिरावट के साथ 20,141.93 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 154.13 अंक या 0.58% की कमजोरी के साथ 26,308.18 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.22% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.09% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.18% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.34% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!