शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंकिंग, वित्तीय शेयरों में गिरावट से फिसला बाजार, सेंसेक्स 106 अंक हुआ कमजोर

गुरुवार को बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में हुई बिकवाली से बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

इससे पहले घरेलू बाजार में लगातार चार सत्रों में देखने को मिली थी। आज तेल कंपनियों के शेयरों में भी कमजोरी आयी, जिसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। एशियाई शेयरों में कमजोरी के बाद अमेरिकी वायदा के अलावा यूरोपीय शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निवेशक भी कंपनियों के वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले सतर्क हो गये हैं।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,212.91 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 36,258.00 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,269.31 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,070.76 तक फिसला। आखिर में यह 106.41 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 36,106.50 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,855.15 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,859.35 पर खुल कर 33.55 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 10,821.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,801.80 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 20 शेयरों में मजबूती और 30 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स में 1.34%, एनटीपीसी में 1.13%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.99%, बजाज ऑटो में 0.86%, भारती एयरटेल में 0.63% और इन्फोसिस में 0.58% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से इंडसइंस बैंक में 2.36%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.42%, ओएनजीसी में 1.37%, मारुति सुजुकी में 1.07%, ऐक्सिस बैंक में 1.05% और एचडीएफसी में 0.89% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,227 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,373 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 154 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मँझोले बाजारों में मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.14% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) दोनों में 0.40% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख