शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह में 2% से अधिक चढ़े डॉव जोंस और एसऐंडपी, नैस्डैक में 3.45% की मजबूती

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में शानदार मजबूती आयी।

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 दोनों 2% से अधिक ऊपर चढ़े, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 3.45% की बढ़ोतरी हुई। प्रमुख शेयरों में से अमेजन और फेसबुक दोनों में 4% से अधिक की मजबूती आयी, जबकि नेटफ्लिक्स में 13.45% की बढ़ोतरी हुई। सप्ताह में सूचकांकों को चीन के साथ व्यापार वार्ता और फेड के दरों में वृद्धि को लेकर संयम बरतने की खबर से काफी सहारा मिला।
हालाँकि चल रही अमेरिकी सरकार बंदी और चीन में आर्थिक मंदी के बारे में चिंता को लेकर शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में हल्की गिरावट देखी गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.97 अंक या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 23,995.95 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.59 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 6,971.48 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,596.26 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.98% की कमजोरी के साथ 60.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!