शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन फिसले एशियाई बाजार, 388 अंक लुढ़का हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

जापान के निक्केई को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। निवेशकों की नजर चीनी व्यापार आँकड़ों पर है। जानकारों का मानना है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सुस्ती वैश्विक वृद्धि के लिए संकट की ओर इशारा हो सकती है। निवेशकों में इसी बात को लेकर बेचेनी है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.32 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 195.90 अंक या 0.97% की मजबूती के साथ 20,359.70 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 388.21 अंक या 1.46% की कमजोरी के साथ 26,279.05 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.46% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.31% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.62% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.58% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!