शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में लौटी चमक, 360 अंक उछला हैंग-सेंग

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। सभी प्रमुख एशियाई सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं।

हालाँकि दिसंबर में चीन के निर्यात में आयी गिरावट के बाद आज एशियाई बाजारों में सपाट शुरुआत हुई थी, मगर सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही खरीदारी शुरू हुई। चीन के कमजोर व्यापारिक आँकड़ों से वैश्विक आर्थिक मंदी की संभावना बढ़ने से कल अमेरिकी बाजार में कमजोरी आयी।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.38 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 184.94 अंक या 0.91% की मजबूती के साथ 20,544.64 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 360.11 अंक या 1.37% की मजबूती के साथ 26,658.44 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.28% की तेजी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.22% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.75% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!