शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीक और इंटरनेट शेयरों में आयी तेजी से चढ़ा अमेरिकी बाजार

मंगलवार को तकनीक और इंटरनेट शेयरों में आयी मजबूती के सहारे अमेरिकी बाजार बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

नेटफ्लिक्स के अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सब्सक्रिप्शन शुल्क बढ़ाने की योजना की खबर से तकनीक और इंटरनेट शेयरों को सहारा मिला, जिनमें ऐल्फाबेट, अमेजन और ऐप्पल शामिल हैं। नेटफ्लिक्स के शेयर में भी 6.5% की बढ़ोतरी हुई।
उधर चीनी अधिकारियों ने निकट अवधि में देश की धीमी होती अर्थव्यवस्था के लिए और अधिक प्रोत्साहन के संकेत दिये, जिससे निवेशकों में मंदी को लेकर चिंता कम हुई।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 155.75 अंक या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 24,065.59 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 117.91 अंक या 1.71% की मजबूती के साथ 7,023.83 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 27.69 अंक या 1.07% की तेजी के साथ 2,610.30 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.72% की बढ़ोतरी के साथ 60.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!