शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 10,900 के करीब

बुधवार को बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में फार्मा को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में हैं।

हालाँकि डॉलर के मुकाबले रुपया 71.04 के बंद स्तर की तुलना में 71.06 पर खुला। इससे पहले ब्रेक्जिट समझौते पर ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री टेरीजा मे की हार से एशियाई बाजार दबाव में दिखे। ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्जिट समझौते पर मंगलवार को हुए मतदान में टेरीजा मे को हार का सामना करना पड़ा। समझौते के पक्ष में 202 वोटों के मुकाबले 232 सांसदों ने प्रस्ताव का विरोध किया।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,318.33 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,370.74 पर खुल कर 9.20 बजे सेंसेक्स 46.93 अंक या 0.13% की मजबूती के साथ 36,365.26 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,886.80 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,899.65 पर खुल कर 8.10 अंक या 0.07% की हल्की वृद्धि के साथ 10,894.90 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.39% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.40% की मजबूती दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.34% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.30% की बढ़त है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 27 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 19 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!