शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में हल्की बढ़ोतरी, हैंग-सेंग 98 अंक मजबूत

अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों से गुरुवार को एशियाई बाजारों में हल्की बढ़ोतरी दिख रही है।

मगर ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्सिट पर निकले परिणाम के कारण बाजारों में तेजी पर विराम लगा है। प्रधानमंत्री टेरिसा मे को ब्रेक्सिट पर संसद में हुए मतदान में हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैक्स के वित्तीय नतीजे बेहतर शानदार रहे, जिनसे इनके शेयरों में क्रमश: 7.2% और 9.5% की मजबूती आयी, जिससे कल अमेरिकी बाजार को सहारा मिला।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.47 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 40.39 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 20,402.36 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 98.58 अंक या 0.37% की मजबूती के साथ 27,000.68 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.19% की मजबूती और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.09% की कमजोरी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.23% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.20% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!