शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आयी हल्की मजबूती, निफ्टी 10,900 के ऊपर हुआ बंद

गुरुवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

आज बाजार को आईटी और वित्तीय शेयरों में हुई खरीदारी से सहारा मिला, मगर स्वास्थ्य और कंज्यूमर शेयरों में बिकवाली के कारण तेजी सीमित रही। जानकारों का मानना है कि कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने से पहले निवेशक सतर्क हैं। इससे पहले सुबह रुपये में आयी मजबूती और सकारात्मक वैश्विक रुझानों के सहारे बाजार बढ़त के साथ खुला था।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,321.29 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 36,413.60 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,468.42 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 36,170.80 के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में यह 52.79 अंक या 0.15% की वृद्धि के साथ 36,374.08 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,890.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,920.85 पर खुल कर 14.90 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 10,905.20 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,930.65 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में मजबूती और 27 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 1.91%, एचसीएल टेक में 1.77%, एचडीएफसी में 1.51%, टीसीएस में 1.34%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.24% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.19% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 5.78%, यस बैंक में 3.31%, एसबीआई में 1.78%, बजाज फाइनेंस में 1.45%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.12% और भारती एयरटेल में 0.76% की मामूली कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,043 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,521 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 180 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मँझोले बाजारों में गिरावट आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.30% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.33% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.28% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.23% की कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख