शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के सामानों पर आयात शुल्क घटाने की खबर से चढ़ा अमेरिकी बाजार

चीन के साथ व्यापार वार्ता के दौरान चीनी वस्तुओं पर शुल्क कम करने पर विचार की खबर से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली।

खबर है कि ट्रेजरी स्टीवन म्नुचिन ने यह विचार रखा है, मगर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर ने उनके इस विचार का विरोध किया है। लाइटहाइजर के मुताबिक किसी भी तरह की रियायत कमजोरी का संकेत होगी।
हालाँकि बाद में एक और खबर ने सूचकांकों में बढ़त को सीमित कर दिया। खबर के मुताबिक टैरिफ के संबंध में न तो सचिव म्नुचिन और न ही लाइटहाइजर ने किसी से कोई सिफारिश की है। जानकारों के अनुसार चीन के सामानों पर आयात शुल्क के संबंध में अमेरिका का क्या फैसला लेगा, यह अभी साफ नहीं है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 162.94 अंक या 0.67% की बढ़ोतरी के साथ 24,370.10 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 49.77 अंक या 0.71% की मजबूती के साथ 7,084.46 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.86 अंक या 0.76% की तेजी के साथ 2,635.96 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.23% की कमजोरी के साथ 61.18 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!