शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लुढ़का अमेरिकी बाजार, 301 अंक टूटा डॉव जोंस

आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ने के कारण मंगलवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

इससे पहले लगातार चार कारोबारी सत्रों में अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। चीन के कमजोर आर्थिक आँकड़ों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वैश्विक विकास दर कम होने के अनुमान से अमेरिकी बाजार को कल झटका लगा। चीनी अर्थव्यवस्था पिछले साल 6.6% बढ़ी, जो पिछले 28 सालों में न्यूनतम विकास दर है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 301.87 अंक या 1.22% की गिरावट के साथ 24,404.48 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 136.87 अंक या 1.91% फिसल कर 7,020.36 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 37.81 अंक या 1.42% की कमजोरी के साथ 2,632.90 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.95% की गिरावट के साथ 61.50 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!