शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक विकास की गति धीमी होने के संकेतों के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

वैश्विक विकास की गति धीमी होने की बढ़ती आशंका के बीच बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

हालाँकि एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में अधिक कमजोरी थी। चीन के कमजोर आर्थिक आँकड़ों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वैश्विक विकास दर कम होने के अनुमान से अमेरिकी बाजार को भी झटका लगा है। चीनी अर्थव्यवस्था पिछले साल 6.6% बढ़ी, जो पिछले 28 सालों में न्यूनतम विकास दर है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.39 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 8.63 अंक या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 20,631.54 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 96.25 अंक या 0.36% की बढ़ोतरी के साथ 27,101.699 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.22% की बढ़त और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.12% की गिरावट दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.44% की मजबूती और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.37% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!