शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हुई तीखी बिकवाली, 336 अंक टूटा सेंसेक्स

सत्र के अंतिम घंटे में बाजार में तीखी बिकवाली देखने को मिली, जिससे बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए।

वाहन, बैंक, खपत, इन्फ्रा और आईटी सेक्टरों में बिकवाली हुई। इसके अलावा आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंड्स्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट से भी बाजार पर दबाव पड़ा। हालाँकि निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा और बीएसई मेटल सहित 6 सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
इससे पहले चीन के कमजोर आर्थिक आँकड़ों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वैश्विक विकास दर कम होने के अनुमान से अमेरिकी और एशियाई बाजार में कमजोरी आयी। चीनी अर्थव्यवस्था पिछले साल 6.6% बढ़ी, जो पिछले 28 सालों में न्यूनतम विकास दर है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,444.64 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 36,494.12 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,521.47 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 36,037.90 तक फिसला। आखिर में यह 336.17 अंक या 0.92% की गिरावट के साथ 36,108.47 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,922.75 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,931.05 पर खुल कर 91.25 अंक या 0.84% की कमजोरी के साथ 10,831.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 10,811.95 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 19 शेयरों में मजबूती और 31 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 08 शेयरों में मजबूती और 23 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 3.04%, यस बैंक में 2.71%, टाटा स्टील में 1.53%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.90%, बजाज फाइनेंस में 0.75% और वेदांत में 0.73% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से आईटीसी में 4.16%, पावर ग्रिड में 1.85%, इन्फोसिस में 1.73%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.65%, एनटीपीसी में 1.58% और एसबीआई में 1.31% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,068 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,477 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 144 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के साथ ही आज छोटे-मँझोले बाजारों में भी गिरावट आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.28% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.16% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.11% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.28% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख