शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लौटी चमक, 171 अंक चढ़ा डॉव जोंस

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

कल अमेरिकी बाजार को कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से सहारा मिला। हालाँकि चीन के साथ बरकरार व्यापार तनाव और अब तक की सबसे लंबी सरकार बंदी के कारण बाजार में तेजी सीमित रही।
प्रमुख सूचकांकों में सर्वाधिक बढ़ोतरी डॉव जोंस में हुई, जिसे इंटरनेशनल बिजनेस मशींस, प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल और यूनाइटेड टेक के बेहतर वित्तीय नतीजों से सहारा मिला।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 171.14 अंक या 0.70% की बढ़ोतरी के साथ 24,575.62 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.41 अंक या 0.08% की मजबूती के साथ 7,025.77 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.8 अंक या 0.22% की तेजी के साथ 2,638.70 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.59% की कमजोरी के साथ 61.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!