शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा, आईटी और बैंक शेयरों में मजबूती के सहारे चढ़ा बाजार

ऊर्जा, आईटी और बैंक शेयरों में हुई खरीदारी के सहारे बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।

यस बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी बाजार को सहारा दिया। मगर वाहन और फार्मा शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। वहीं प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी गिरावट आयी। जानकारों का मानना है कि बजट से पहले निवेशक सतर्क रहेंगे, जबकि आम चुनावों तक बाजार एक दायरे में रह सकता है।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 36,108.47 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 36,146.55 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 36,258.28 अंकों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 35,996.68 के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में यह 86.63 अंक या 0.24% की वृद्धि के साथ 36,195.10 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 10,831.50 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,844.05 पर खुल कर 18.30 अंक या 0.17% की बढ़त के साथ 10,849.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने 10,866.60 पर शिखर बनाया।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 27 शेयरों में मजबूती और 23 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में 14 शेयरों में मजबूती और 17 शेयरों में कमजोरी आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 8.39%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.61%, टीसीएस में 1.17%, एचडीएफसी में 0.58%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.51% और आईटीसी में 0.43% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से टाटा मोटर्स में 2.72%, सन फार्मा में 1.92%, कोल इंडिया में 0.95%, बजाज ऑटो में 0.90%, ओएनजीसी में 0.84% और भारती एयरटेल में 0.81% की मामूली कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 952 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,547 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 155 शेयर सपाट रहे।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत आज छोटे-मँझोले बाजारों में गिरावट आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.59% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.34% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.37% की कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!