शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक और एसऐंडपी में हुई बढ़त

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों में नैस्डैक और एसऐंडपी में बढ़त दर्ज की गयी।

हालाँकि डॉव जोंस हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक विकास की धीमी गति और अनसुलझे व्यापार विवाद ने मजबूत वित्तीय नतीजों के असर को कम कर दिया है। मगर कल चिप निर्माता शेयरों में आयी मजबूती से नैस्डैक को सहारा मिला।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.38 अंक या 0.09% की गिरावट के साथ 24,553.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 47.69 अंक या 0.68% की मजबूती के साथ 7,073.46 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 3.63 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 2,642.33 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.08% की मामूली कमजोरी के साथ 61.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!