शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में शानदार तेजी, 372 अंक उछला हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

सभी प्रमुख एशियाई सूचकांक मजबूत स्थिति में हैं। एशियाई बाजारों को अमेरिकी तकनीकी शेयरों में आयी तेजी से सहारा मिल रहा है। हालाँकि जानकारों का मानना है कि यूरोप में हल्की विकास दर और अगले सप्ताह अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता सहित कई प्रमुख घटनाओं को लेकर सावधानी से अभी भी बाजारों में तेजी सीमित है।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.35 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 209.04 अंक या 1.02% की मजबूती के साथ 20,783.67 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 372.93 अंक या 1.38% की वृद्धि के साथ 27,493.92 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.64% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.67% की तेजी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.93% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.95% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!