शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, 133 अंक चढ़ा हैंग-सेंग

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

जापान के निक्केई को छोड़ कर बाकी सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में सरकारी बंदी समाप्त हो गयी है, जिससे निवेशकों को झटका लगा था। सरकारी बंद समाप्त होने पर शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी आयी। बता दें कि यह अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा सरकारी बंद रहा।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.30 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 65.34 अंक या 0.31% की गिरावट के साथ 20,708.22 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 133.62 अंक या 0.48% की वृद्धि के साथ 27,702.81 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.66% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.36% की तेजी दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.10% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.40% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!