शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुपये में मजबूत शुरुआत के बीच बाजार में मिला-जुला रुख

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में मिली-जुली शुरुआत हुई है।

प्रमुख सूचकांक हरे निशान में हैं, जबकि छोटे-मँझोले बाजारों में गिरावट दिख रही है। हालाँकि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे की मजबूती के साथ 71 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं अमेरिका में सरकार बंदी खत्म होने के बाद एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली है, जबकि बीते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भी मजबूती आयी थी।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,025.54 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 36,099.62 पर खुल कर 9.20 बजे सेंसेक्स 14.67 अंक या 0.04% की मामूली वृद्धि के साथ 36,040.21 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,780.55 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,792.45 पर खुल कर 11.65 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 10,768.90 पर है।
आज छोटे-मॅंझोले बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.43% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.32% की कमजोरी दिख रही है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.48% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.35% की बढ़त है।
इस समय निफ्टी के प्रमुख 50 में से 19 शेयर और सेंसेक्स के प्रमुख 31 शेयरों में से 15 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख