शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट, 209 अंक फिसला डॉव जोंस

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।

प्रमुख अमेरिकी कंपनियों कैटरपिलर और एनवीडिया की चीन की ओर से कमजोर माँग को लेकर दी गयी चेतावनी का बाजार पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। साथ ही अमेरिकी आपूर्ति बढ़ने की संभावना से कच्चे तेल की कीमतों में पिछले एक महीने में एक दिन की सर्वाधिक गिरावट आयी। इसके अलावा इस सप्ताह अमेरिकी-चीन व्यापार वार्ता के परिणाम और फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक की समाप्ति से पहले डॉलर में कमजोरी आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 208.98 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 24,528.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 79.17 अंक या 1.11% की कमजोरी के साथ 7,085.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 20.91 अंक या 0.78% की गिरावट के साथ 2,643.85 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 2.85% की कमजोरी के साथ 59.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!